भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राइसम भवन में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं चंदाडीह एवं गचिया बसबिट्टा गांव में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे तथा लोगों को योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जनता दरबार और सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...