भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क पर चांदन बाजार एवं तुर्की मोड़ के समीप बने बड़े-बड़े गड्ढे लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। बीते दिन एक बुलेट सवार गड्ढे में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इसी मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारियों समेत हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, बावजूद इसके सड़क की बदहाली दूर नहीं हो रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि श्रावणी मेला से पहले यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- Banka News: मथुरा मोड़-बाराटांड़ मोड़ सड़क बदहाल, गड्ढों से राहगीरों की ...