भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का भी निपटारा किया जाएगा। लाभुकों को आवश्यक आवेदन जमा करने एवं योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेव...