भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिले के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व को लेकर श्रद्धालु पूजा सामग्री, फल, मिठाई, फूल और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे हैं। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमाएं और झांकियों से संबंधित सामग्री भी सजाई गई है। पर्व को लेकर विभिन्न मंदिरों और पूजा समितियों की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को जिले के कई स्थानों पर जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और झांकी का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में झूलनोत्सव की तैयारी बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए दुकान...