भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट धोरैया प्रखंड क्षेत्र के सैनचक, सिज्जत बलियास सहित चार पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। सैनचक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी के भी मौजूद रहने की संभावना है। डीएम के पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है। शिविर में राजस्व, आवास, पेंशन, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों को लेकर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: जिले की 39 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन आज प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों...