भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष चांदन फीडर में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण क्षेत्र में एयरटेल और जियो कंपनी का नेटवर्क भी प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती के कारण मोबाइल टावरों के संचालन पर असर पड़ने से उपभोक्ताओं को नेटवर्क संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण मोबाइल से बातचीत करने के साथ-साथ इंटरनेट सेवा भी प्रभावित हो रही है। इससे ऑनलाइन काम करने वाले लोगों, छात्रों और कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। समाजसेवी टुनटुन यादव ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से मामले में हस्तक्षेप करते हुए चांदन फीडर में नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति से ही क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ए...