भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट गणेश चतुर्थी के अवसर पर चक मथुरा गांव में तीन दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजन स्थल पर धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्श, मर्यादा और धर्म के प्रति समर्पण की कथा सुनाई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर पूजा स्थल और कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रीराम कथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर कथा ...