भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। सुईया थाना क्षेत्र की धनुबसार पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला गढ़ीटांड़ गांव में नल-जल योजना के अधूरे कार्य को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद पीएचईडी विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पाइप बिछाने का कार्य शुरू करा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से योजना अधूरी पड़ी थी, जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कराया और संवेदक को शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। अब मजदूरों द्वारा पाइप बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही योजना पूरी होने पर उन्हें नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...