Bhagalpur News: बांका: केवलडीह गांव के शिव मंदिर से तीन घंटे चोरी
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: बांका से जितेंद्र की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या-2 स्थित केवलडीह गांव के शिव मंदिर से बीती रात तीन घंटे चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए घंटों में एक बड़ा और दो छोटे घंटे शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मंदिर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर से तीनों घंटे गायब मिले। मंदिर से घंटों की चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।घटना को लेकर ग्रामीण घनश्याम मंडल, उमेश भारती, विक्की मंडल, सुबोध मंडल, मिथुन मंडल और चैतन्य ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंदिर जैसे धार्मिक स्थल से घंटों की चोरी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.