भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट चान्दन प्रखंड अंतर्गत उत्तरी कहवावसिला और दक्षिणी कहवावसिला पंचायत स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। इस दौरान पंचायत क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए। शिविर में आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि एवं राजस्व, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य मामलों को लेकर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। बीडीओ ने अधिकारियों और कर्मियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार और समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्...