भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद की रिपोर्ट चांदन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी विशन दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हेठ चांदन स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विशन दास के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसके घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में पुलिस की इस ...