भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष धोरैया प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में आवास योजना की सूची के सत्यापन को लेकर आमसभा का आयोजन किया जाएगा। आमसभा में ग्रामीण आवास योजना से संबंधित सूची का सार्वजनिक रूप से सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान लाभुकों के नाम, पात्रता और सूची में शामिल परिवारों की स्थिति की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी जाएगी। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली आमसभा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, आमसभा का मुख्य उद्देश्य आवास योजना के लाभुकों के चयन में पारदर्शिता बनाए रखना है, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को आमसभा में उपस्थित होकर सूची का अवलोकन करें और किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत होने ...