भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट डुबौनी गांव में रविवार की रात आपसी विवाद को लेकर पुत्रों द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुत्रों ने अपने पिता के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल पिता का अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दिए जाने की जानकारी ...