भागलपुर, अगस्त 9 -- Bhagalpur News: बांका से आनंद बांका, निज संवाददाता। धोरैया-पंजवारा स्टेट हाइवे पर अहिरो गांव के समीप रविवार की अहले सुबह धोरैया से पंजवारा की ओर जा रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि हाइवा धोरैया की ओर से पंजवारा जा रहा था। अहिरो गांव के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद हाइवा सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: अखबार बेचकर घर लौट रहे हॉकर सड़क दुर्घटना में जख्मी, भागलपुर रेफर हादसे में...