भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: बांका, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत स्थित असुढ़ा मुकन्दा उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में आज जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे। शिविर के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को एक ही स्थान पर अधिकारियों से मिलने का अवसर मिलेगा। शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं और शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी यो...