भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: बाराहाट निज प्रतिनिधि बाराहाट थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वभनगामा गांव के समीप से बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।जानकारी के अनुसार बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के निर्देश पर बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने क्षेत्र में अवैध बालू के परिवहन पर नजर रख रही थी। इसी दौरान वभनगामा गांव के पास दो ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना लाया।पुलिस के अनुसार, बालू के परिवहन से संबंधित आवश्यक कागजात और चालान की जांच...