भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आने से वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार की रात भी महमदपुर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से चोरों ने करीब दो सौ लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह ट्रक चालक को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। क्षेत्र में लगातार हो रही डीजल चोरी की घटनाओं से ट्रक चालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। इसी बीच शुक्रवार की रात महमदपुर में स्थानीय लोगों ने चोरी के शक में एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने और रात के समय गश्ती तेज करने की मांग ...