भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी चौक पर छात्रों की भीड़ में घुसे उपद्रवियों द्वारा किए गए बवाल के बाद भागलपुर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। इसको लेकर तिलकामांझी चौक की ओर आने वाले रास्तों को एक चौक पहले से ही डायवर्ट कर दिया गया था। ताकि चौक पर चल रहे बवाल में आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई थी। नगर निगम चौक और कचहरी चौक पर पुलिस की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। नगर निगम चौक पर काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। जोकि वाहनों को एसएम कॉलेज रोड की तरफ डायवर्ट कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक स्थित दुकानों को खंगालने का आदेश वहीं कचहरी चौक पर भी तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निगम चौक की ओर डायवर्ट कर रहे थे। इधर तिलकामांझी चौक ...