भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बरारी पंचायत भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के बैनर तले विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें आए हुए कानून के जानकार अधिवक्ता ने ग्राम कचहरी के सरपंच, मुखिया, जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के जो असहाय गरीब ऐसे लोग हैं, जो निर्दोष रूप से जेल में बंद हैं और छोटी-मोटी अपराधिक घटनाओं में जेल चले गए, उनका बेल नहीं हो रहा है, ऐसे लोगों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आप अधिवक्ता से सहयोग ले सकते हैं। इस मौके पर बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान, सरपंच, पंच सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: महिलाओं व बच्चों के कानुनी अधिकारों की दी गयी विधिक शिविर में जानकारी यह भी पढ़ें- Bhabu...