Bhagalpur News: बरारी घाट पर महिला ने नदी में लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने बचाया
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी घाट पर मंगलवार को महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला की आत्महत्या के प्रयास को एसडीआरएफ की टीम ने नाकाम कर दिया। घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि महिला अचानक नदी की दौड़ी और छलांग लगा दी। उसे नदी में छलांग लगाते ही लोग हल्ला करने लगे। हल्ला सुनकर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला गया। महिला खुटहा की रहने वाली है। नदी से बाहर निकाले जाने के बाद वह बार-बार यह कह रही थी कि वह जीना नहीं चाहती है। महिला को बरारी थाना ले जाया गया। वहां महिला ने अपनी परेशानी पुलिस को बताई जिसके बाद बरारी थाने से महिला के परिजन को बुलाया गया। बरारी पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद उनसे बात की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.