भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की कमरगंज पंचायत में नवनिर्मित बदुआ जलाशय योजना का काम करने वाले कंपनी जीभीपीआर का काम ग्रामीणों ने रास्ता की मांग को लेकर गुरुवार को रोक दिया। काम रोके जाने के दौरान ग्रामीणों ने जमकर कार्य स्थल पर हंगामा किया। कार्यस्थल पर कर्मियों के बीच अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि बदुआ जलाशय योजना का काम युद्धस्तर पर जारी है। कंपनी आसपास के सभी जमीन को अधिग्रहण कर काम कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने प्लांट का निर्माण किया है, जिसमें ग्रामीणों का रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों के घर-आंगन जाने का रास्ता बंद हो गया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मुरादाबाद रामनगर हाईवे पर हटहट-गोदी गांव के बीच बनाया जाए अंडरपास रास्ता बंद होने पर ग्रामीण एकजुट होकर विरोध प...