Bhagalpur News: बजरंगबली मंदिर में निकली भव्य कलश शोभायात्रा
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के श्री-श्री 108 बजरंगबली मंदिर लोगांय के तत्वावधान में 24 घंटे के अखंड कीर्तन के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया। श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ बटेश्वर स्थान पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गंगा जल कलश में भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश सिर पर धारण कर पैदल लोगांय लौटे। इसके बाद मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ 24 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: थरथरीडीह गांव में निकाली गयी शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.