भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अकबरनगर की ओर से चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के तहत मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और खेल का आनंद लिया। नगर पंचायत कर्मियों ने बच्चों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्वच्छता साथियों ने चलाया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक से छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...