भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  थाना क्षेत्र के लालूचक इलाके में बीते जुलाई महीने के 16 दिनों के अंदर दो मासूम तीन साल के बच्चे आदित्य और दिव्यांशु की हत्या की घटना ने पूरे इलाके को दशहत में ला दिया था। इस घटना से पहले वर्ष 2022 में भी एक किसान के 16 साल के जितेंद्र कुमार की नृशंस हत्या कर आधे शव को गंगा घाट किनारे दफना दिया गया था। दसवीं के छात्र की हत्या में मासूम दिव्यांशु के मुख्य हत्यारोपित सुभाष मंडल के छोटे भाई सुनील मंडल मुख्य आरोपित था। वहीं इस घटना में भी पुलिस ने मुख्य आरोपित के भाई सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की है。

मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपित सुभाष मंडल को अमडंडा थाना क्षेत्र के बेलसर गांव से सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि अब तक इसकी आधिकार...