भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तातारपुर इलाके में एक मॉल से बच्ची का लॉकेट काटते एक आरोपी पकड़ा गया। उसके पास से चाकू भी मिला है। घटना बीते गुरुवार की रात की है। हालांकि मौके से एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी मो. सागर सराय मोहल्ले का रहने वाला है। बच्ची के पिता अजय कुमार के बयान पर दो आरोपी पर केस दर्ज हुआ है। शुक्रवार को आरोपी मो. सागर को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मौके से फरार उसके साथी मो. सैफ की तलाश की जा रही है। अजय कुमार ने बताया कि मैं पत्नी के साथ मॉल में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान बच्ची ट्रॉली पर बैठी थी। मैं और पत्नी सामान देख रहे थे। तभी बच्ची के चिल्लाने पर मेरा ध्यान गया। एक लड़का भागने में सफल रहा।

पुलिस जांच पकड़े जाने के बाद डायल 112 की ...