भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट आगामी 30 अक्टूबर को पटना में होने वाली 'गंगा जल संधि : बिहार की जल सुरक्षा' विषय पर संभावित राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर राज्य में बह रही गंगा की स्थिति का सर्वेक्षण कराया जाएगा। जल संसाधन विभाग ने हाईटेक ड्रोन से सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। इसको लेकर विशेष टीम बनायी गयी है। विभाग के संयुक्त सचिव (अभियंत्रण) आलोक कुमार ने बक्सर से भागलपुर तक पांच जिलों के डीएम और एसपी से ड्रोन संचालन की अनुमति एवं अनापत्ति मांगी है। साथ ही सर्वेक्षण टीम को उचित प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा देने को कहा गया है। जल संसाधन विभाग ने ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) को दिया है। वाल्मी के तकनीकी विशेषज्ञों की एक विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो आधुनिक ड...