भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के पैन गांव में बंद घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोरों ने सामान की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में प्राथमिकी कराई है। गृहस्वामी विभीषण प्रसाद यादव ने बताया कि वे तिलकामांझी में रहते हैं। घर आने पर देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। चोरों ने घर से आभूषण, एलपीजी सिलेंडर, बर्तन आदि सामान चुरा दिया है। पुलिस मामले क कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...