Bhagalpur News: फोरलेन सर्विस रोड पर पलटी बस, 25 यात्री हुए घायल
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। बाईपास थाना क्षेत्र के फोरलेन सर्विस रोड पर एक रिसॉर्ट के पास शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे यात्री बस गड्ढे में पलट गई, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे यात्रियों को निकाला। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। चर्चा है कि बस चालक को झपकी भी आ गई थी। बस बांका-अमरपुर होते हुए भागलपुर बस स्टैंड जा रही थी। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बस पर सवार करीब 20 से 25 लोग घायल हो गए। कुछ यात्री स्वयं बस से बाहर निकले, जबकि कुछ घायलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.