भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट मनिहारी-पूर्णिया फोरलेन स्थित दिग्घी ओवरब्रिज पर इलेक्ट्रिक बाइक लूटकांड का कटिहार पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई से जिले में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश हो गया। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात दिग्घी ओवरब्रिज पर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को दो बाइक पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने घेर लिया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर पीड़ित से उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मनीगाछी:चोरी हुई राशि कटिहार से बरामद,आरोपी घर से फरार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर वि...