भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के मायागंज अस्पताल परिसर में इमरजेंसी मेडिसिन फैब्रिकेटेड वार्ड के बाहर मरीजों व उनके परिजनों को बारिश व धूप से बचाव के लिए शेड निर्माण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। तेज धूप और बारिश के दौरान मरीजों को बिना किसी पर्याप्त सुरक्षा के एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक ले जाना मजबूरी बन गया है। अस्पताल में इमरजेंसी फैब्रिकेटेड वार्ड से इंडोर वार्ड तक मरीजों को ट्रॉली के माध्यम से ले जाया जाता है। इसके अलावा सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य आवश्यक जांचों के लिए भी मरीजों की इसी रास्ते से लगातार आवाजाही होती है। लेकिन शेड का निर्माण अधूरा होने के कारण मरीजों को खुले आसमान के नीचे ले जाना पड़ता है। गर्मी के दिनों में तेज धूप और बा...