भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) परिसर में सड़क निर्माण के काम में तेजी आई है। बुधवार को फैब्रिकेटेड वार्ड से इमरजेंसी वार्ड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जारी रहा। इस रास्ते के निर्माण की मांग बीते कई वर्षों से हो रही थी। दरअसल अस्पताल के पश्चिमी गेट यानी अधीक्षक कार्यालय से लेकर फैब्रिकेटेड वार्ड तक जाने का रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। ट्रॉली पर मरीजों को लेटाकर इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया था। वहीं बारिश के समय सड़क पर जगह-जगह पानी जम जाता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अधिकांश काम पूरा हो चुका है। करीब 30 मीटर सड़क की ढलाई अभी बाकी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गायनी विभाग तक का रास्ता बदहाल, भटक रही एंबुलेंस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...