भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बियाडा जहाज घाट से गुरुवार को भागलपुर और नवगछिया के बीच जलमार्ग परिचालन की शुरुआत हो गई। जलमार्ग शुरू होने से दोनों छोरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत तो मिली, लेकिन प्रशासनिक तैयारियों के दावे पहले ही दिन जमीनी कुव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गए। सुविधाओं के अभाव और लचर प्रबंधन के कारण यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। गुरुवार को बियाडा घाट पर कुल तीन मालवाहक जहाज, एक क्रूज और एक स्टीमर बोट का परिचालन कराया गया। जहाजों को लगाने के लिए तीन जेट्टी बनाए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से रास्ते की जानकारी के लिए श्मशान घाट रोड से लेकर बियाडा और घाट तक स्पष्ट बैनर लगाए गए थे। इसके अलावा दो नियंत्रण कक्ष, एक अस्थाई थाना, जीविका दीदी की रसोई, स्वास्थ्य केंद्र, एंबुलेंस, स...