Bhagalpur News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले शिक्षक बर्खास्त, वेतन की होगी ब्याज सहित वसूली
भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वाले जिले के 133 नियोजित शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अब इन शिक्षकों से सेवा अवधि के दौरान प्राप्त वेतन की ब्याज सहित वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभागीय जांच में शैक्षणिक, जाति, दिव्यांगता, आयु तथा टीईटी/सीटीईटी समेत विभिन्न प्रमाणपत्रों में अनियमितता मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पुष्टि की है कि बर्खास्तगी के साथ-साथ संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इनमें कई शिक्षकों के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, बाकी पर भी मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ठाकुरगंज के पांच समेत छह शिक्षक किये गये निलंबित विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.