भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर। प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति समिति की बैठक रविवार को एसएमएस मिशन स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 30 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रेमचंद-शरतचंद्र स्मृति प्रतियोगिता की तैयारियों एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई को हिंदी के महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती समारोह का आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तापस घोष ने की। बैठक में प्रकाश चौधरी, तरुण घोष, दीपक कुमार, उज्ज्वल घोष, सत्यनारायण भास्कर, सचिन कुमार, प्रणव कुमार, जयंत जलद, रवि कुमार सिंह, निर्मल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संस्कार भारती की ओर से गुरुजनों का सम्मान 30 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...