Bhagalpur News: प्रेमचंद के साहित्यिक आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ. आनंद सौमित्र
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव में गुरुवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने की। अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. आनंद सौमित्र ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानियों पूस की रात, नमक का दारोगा और कफन सहित अन्य रचनाओं की चर्चा की और उन्हें कालजयी साहित्यकार बताया। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सितारे हिन्द ने कहा कि वर्तमान समय में मुंशी प्रेमचंद की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। वहीं मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुरेश बिंद ने कहा कि आज आवश्यकता केवल प्रेमचंद को पढ़ने की नहीं, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.