भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में सोमवार को, एक पेड़ मां के नाम 3.0, अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के नेतृत्व में विद्यालय के इको क्लब के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधान शिक्षक ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी सभी की जिम्मेदारी है। नोडल शिक्षक रंजीत कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...