भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय रामरायबाग खुटहरी में बुधवार को दुर्गापूजा के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। बच्चों की वेशभूषा, भाव-भंगिमा और अभिनय ने उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों का मन मोह लिया। सामाजिक कुरीतियों के वध का दृश्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। एचएम सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम में वरीय शिक्षक रतन कुमार, कल्पना कुमारी, मधुप्रिया कुमारी, उज्ज्वाला कुमारी, गीता कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित-दुर्गा के स्वरूप में सजे बच्चे, रामायण के मंचन से गूंजा विद्या...