Bhagalpur News: प्राचीन दुर्गा मंदिर लहेरी टोला में हुई बैठक, तैयारियों पर की चर्चा
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी टोला स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में सोमवार को दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर डॉ. विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के रंग-रोगन, साफ-सफाई, पंडाल निर्माण, रोशनी की व्यवस्था और विसर्जन शोभायात्रा समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अलग-अलग सेवक दलों का गठन किया गया और सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में अरुण पंडित, अमर आहूजा, दामोदर गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सत्यानंद प्रसाद, मोहित, बब्लू, विकास, संजय, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साक्षरता चौक पर 1989 से हो रही है दुर्गा पूजा यह भी पढ़ें- Gonda News: डीएम से मिला दुर्गापूजा समिति का प्रतिनिधि मंडल, उठाई मांग
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.