भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर, मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट रविवार को प्रखंड के प्रसंडो गांव में शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व धार्मिक अनुष्ठान को लेकर धार्मिक भाव से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। प्रसंडो गांव स्थित तालाब से पवित्र जल भरकर धार्मिक भाव के साथ कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा ने ग्रामीणों के बीच धार्मिक अलख जगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। गाजे बाजे और धार्मिक गीत एवं हर हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली भव्य कलश शोभा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष धर्मानुरागी के साथ छोटी बच्चियों भी सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा शुरू वहीं मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्यों ने शिव...