Bhagalpur News: प्रशिक्षण के समापन पर 30 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। प्रखंड की महेशी पंचायत स्थित पैन ग्राम में जीविका दीदियों के लिए आयोजित छह दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। समापन पर 30 महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना था। आजीविका विशेषज्ञ डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार प्रारंभ कर सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.