Bhagalpur News: प्रतीक्षा सूची से भरे जाएंगे गृहरक्षकों के रिक्त 27 पद
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर। डीएम अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में शनिवार को गृहरक्षक के शेष 27 रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची से भरने के संबंध में गृहरक्षक चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्य के रूप में प्रभारी एसएसपी, वरीय जिला समादेष्टा और जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरीय जिला समादेष्टा ने बताया कि विज्ञापन के तहत चयनित अभ्यर्थियों में से कतिपय कारणों से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा योगदान नहीं दिए जाने के कारण 27 रिक्तियां शेष रह गई। इन रिक्तियों को प्रतीक्षा सूची से यथाशीघ्र भरने के संबंध में बैठक में विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- 7वीं और 10वीं पास के लिए 772 होमगार्ड पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 26 अक्टूबर तक करें अप्लाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.