भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश के आलोक में नगर परिषद सुल्तानगंज में सोमवार को पेंटिंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों की सूची 25 जुलाई तक नगर विकास एवं आवास विभाग को भेज दी जाएगी।निबंध प्रतियोगिता के विषय थे, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, 'मेरा सपना मेरा घर हो अपना', 'प्लास्टिक अभिशाप या वरदान'। पेंटिंग के विषय थे- 'मेरा प्यारा घर', 'जल ही जीवन है', 'हरी भरी धरती'। क्विज में सफाई से संबंधित 15 प्रश्न पूछे गए। नगर परिषद क्षेत्र के 11 विद्यालयों के बच्चे प्रतियोगिता में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Madhubani News: स्कूली बच्चों में जागरूकता की अलख जगाने को प्रतियोगिताएं आ...