भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। प्रखंड के अधिकांश पैक्स दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर बैंक का दबाव है, तो दूसरी ओर सीसी पर बढ़ता ब्याज, जिसके कारण लगभग सभी पैक्स घाटे में चल रहे हैं। विभाग के लापरवाह रवैये से क्षेत्र के पैक्स अध्यक्षों में रोष बढ़ता जा रहा है। श्रीचक कमालपुर पैक्स अध्यक्ष मंजय मंडल और बेजाचक पैक्स प्रबंधक मिथिलेश चौरसिया ने बताया कि धान के समतुल्य सीएमआर (चावल) की अंतिम खेप 30 जुलाई 2026 को बीएसएफसी को आपूर्ति करा दी गई है। परंतु सीएमआर की राशि अभी तक एसएफसी द्वारा समिति के सीसी खाते में जमा नहीं की गई है। इसके कारण श्रीचक कमालपुर पैक्स को 8,96,623 रुपये और बेजाचक पैक्स को 9,57,004 रुपये बकाया रह गए हैं। राशि का समायोजन सीसी खाते में नहीं होने के कारण बैंक द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही पैक्...