भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में रविवार को ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास प्लस सूची के अनुमोदन के लिए आदर्श उच्च विद्यालय, नयागांव में मुखिया संजीव कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। मुखिया ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग में 254 तथा सामान्य जाति वर्ग में 809 नामों का अनुमोदन किया गया। वहीं कमरगंज पंचायत के मुखिया भरत कुमार ने बताया कि लगभग 700 नामों वाली सूची का सत्यापन हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आवास योजना को लेकर 13 पंचायतों में हुई आम सभा यह भी पढ़ें- Munger News: आवास प्लस की सूची में 1004 परिवार, ग्रामसभा में पढ़कर सुनाए गए नाम यह भी पढ़ें- Purnia News: ग्रामसभा: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची पर चर्चा

हिं...