Bhagalpur News: पोशाक भत्ता मिलने के बाद भी चतुर्थवर्गीय कर्मी बेपरवाह
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए लागू ड्रेस कोड और पहचान पत्र का नियम बेअसर साबित हो रहा है। अस्पताल प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मी बिना निर्धारित पोशाक और पहचान पत्र के ड्यूटी कर रहे हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को कर्मचारियों की पहचान करने में भारी परेशानी हो रही है। अस्पताल अधीक्षक कार्यालय ने विगत एक जुलाई को आदेश जारी कर परिसर में अनुशासन और पहचान सुनिश्चित करने के लिए ड्रेस कोड व आईकार्ड अनिवार्य किया था। सरकार इसके एवज में हर कर्मी को सालाना 5 हजार रुपये पोशाक भत्ता देती है। प्रशासन ने यह चेतावनी भी दी थी कि बिना ड्रेस ड्यूटी करने पर भत्ता रोका जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, लेकिन इसका असर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.