भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर स्थित सिरवारी बहियार में शनिवार की सुबह पोखर से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के अरैया निवासी लक्की पासवान (19) के रूप में हुई है। वह वर्षों से बिहपुर प्रखंड की हरियो पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी अपने नाना रामबदन पासवान के घर रह रहा था। घटना की सूचना पर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ सैयम रजा, नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्रा, खरीक थानाध्यक्ष मिथलेश समेत कई थानों की पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि शव की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

लक्की शुक्रवार को टोटो लेकर निकला था शुक्रवार को ...