भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम के वार्ड 13 में पेयजल आपूर्ति की समस्या हो रही है। इसको लेकर वार्ड पार्षद रंजीत मंडल लोगों के साथ रविवार को मेयर का विरोध करेंगे। परबत्ती काली स्थान के समीप पार्षद ने विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। पार्षद का आरोप है कि पिछले तीन महीने से समस्या लगातार बनी हुई है। डीप बोरिंग में लीकेज, चाबी, मोटर और पंखा बदलने की मांग हुई है। बावजूद जलकल शाखा प्रभारी द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जबकि नगर आयुक्त ने तीन महीने पहले ही नया मोटर और पंखा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की है। यह भी पढ़ें- Roorki News: गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर भड़के पार्षद, जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन पार्षद ने कहा कि आम लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि य...