भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के पन्नूचक गांव में सोमवार की रात चोरों ने पूर्व परिवहन राज्य मंत्री स्व. महेश मंडल के पुत्र बब्बन मंडल समेत तीन घरों को निशाना बनाया। चोर तीनों घरों से करीब तीन लाख रुपये नकद सहित 15 लाख रुपये से अधिक के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से घोघा क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरों का सुराग तलाशने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है।

घटना का विवरण चोरों ने पन्नूचक निवासी बब्बन मंडल, कपिल साह और रामजी मंडल के घरों में चोरी की। बब्बन मंडल ने बताया कि पन्नूचक स्थित उनका पैतृक घर बाढ़ प्रभावित है। इस कारण वे सपरिवार सबौर स्थित अपने नए मकान में रहते हैं। घटना की रात भी घर पर कोई नहीं था। ...