भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट ऑपरेशन मुस्कान के तहत पूर्णिया पुलिस ने मोबाइल के वास्तविक धारकों को गुम और छीने हुए 89 मोबाइल वापस किए। वापस किए गए मोबाइलों की कुल बाजार कीमत लगभग 26 लाख रुपये आंकी गयी है। अपने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने धारकों को मोबाइल सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले में इस साल अब तक 444 मोबाइल वापस किए गए हैं। वर्ष 2022 से अब तक 1129 मोबाइल धारकों को गुम या छीने हुए मोबाइल पूर्णिया पुलिस ने वापस करवाए हैं। एसएसपी ने मोबाइल धारकों को मोबाइल गुम होने पर संबंधित थाना में सनहा एवं छिनतई की घटना पर एफआईआर दर्ज कराते हुए इसका डिटेल सीआईईआर पोर्टल पर डालने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: 89 धारकों को मिले गुम व छीने गये मोबाइल

हिंदी हिन्दुस्तान क...