भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: पूर्णिया। पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं गयी एवं प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। जनता दरबार में कुल 52 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...